Punjab Govt AD
HomeHealthLifestyle में इन बदलाव से Heart रहेगा Healthy

Lifestyle में इन बदलाव से Heart रहेगा Healthy

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है। ये तब होती है जब आपके मस्तिष्क के किसी भाग में पर्याप्त ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है। यह आमतौर पर आपके मस्तिष्क में किसी धमनी में ब्लॉकेज होने या ब्लीडिंग की वजह से होता है। यदि सही तरीके से ब्लड सप्लाई नहीं हो पाता है तो उस एरिया में ब्रेन सेल्स ऑक्सीजन की कमी से मरने लगती हैं, जो गंभीर परिणाम दे सकता है। जितनी जल्दी स्ट्रोक का इलाज किया जाता है, उतनी ही अधिक संभावना है कि आप विकलांगता के बिना ठीक हो पाएंगे।

स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति को रोकने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्ट्रेस फ्री लाइफस्टाइल और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना आवश्यक है। अपने डेली रूटीन में सुधार करके स्ट्रोक के जोखिम को हमेशा के लिए कम किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ-साथ इसके लक्षणों को पहचानना भी जरूरी है। आंखों से देखने में परेशानी, अचानक चक्कर आना, शरीर का संतुलन खो देना, बोलने में या समझने में कठिनाई महसूस होना और अचानक तेज सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

डायबिटीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और धूम्रपान के साथ अधिक तनाव लेने के कारण स्ट्रोक की समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं मोटापा भी स्ट्रोक का एक बड़ा कारण माना जाता है। यह सभी कारण लाइफस्टाइल से जुड़े हुए हैं, जिनको कंट्रोल में रखा जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -