Punjab Govt AD
HomeBreaking News1 जनवरी से लागू होंगे यह 5 बड़े बदलाव, जनता की जेब...

1 जनवरी से लागू होंगे यह 5 बड़े बदलाव, जनता की जेब पर होगा असर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः साल 2024 के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है ओर देशभर में नए साल की तैयारियां शुरू हो गई है। देशभर में नए साल की शुरूआत में ही कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों में रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई पेमेंट तक के नियमों में बदलाव शामिल हैं।

बता दें कि हर महीने देश में कई तरह के फाइनेंशियल बदलाव देखने को मिलते हैं और इस बार नया महीना ही नहीं बलकि नए साल की शुरूआत होने जा रही है।नए साल की शुरूआत में ही देश में पांच बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर के दामों से लेकर हवाई ईंधन तक के दाम में संशोधन देखने को मिलेगा। वहीं 1 जनवरी से ही UPI 123Pay पेमेंट के नियम भी लागू होने जा रहे हैं। EPFO के पेंशनर्स के लिए लाया गया नया नियम भी इसी दिन से लागू होगा।

LPG के दाम में बदलाव

हर बार की तरह महीने की शुरूआत में 1 जनवरी 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई और कॉमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन कर नए रेट जारी करेंगी। बीते कुछ समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में कई बदलाव किए हैं, लेकिन 14 किलो वाले रसोई सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। ऐसे में इस बार लोगों को इसके भाव में बदलाव की उम्मीद है।

EPFO का नया रूल

नए साल की पहली तारीख को ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO द्वारा पेंशनर्स के लिए नया नियम लागू किया जाएगा। दरअसल, ईपीएफओ पेंशनर्स के लिए नए साल में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत अब पेंशनर्स अपनी पेंशन राशि देश के किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे और इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।

UPI 123Pay के नियम लागू

1 जनवरी 2025 से RBI द्वारा फीचर फोन से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा की शुरूआत भी की जा रही है। RBI ने इसकी ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाने का फैसला किया है, जो कि 1 जनवरी से लागू होगा। इसके बाद यूजर्स अब आप 10,000 रुपये तक की रकम का ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे।

शेयर मार्केट से जुड़ा नियम

शेयर मार्केट को लेकर चौथा बदलाव किया गया है जिसमें सेंसेक्स, सेंसेक्स-50 और बैंकेक्स से मंथली एक्सपायरी में बदलाव किया है। अब ये हर सप्ताह शुक्रवार को नहीं, बल्कि मंगलवार को होगी। वहीं दूसरी ओर NSE इंडेक्स ने Nifty 50 मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए गुरुवार का दिन तय किया है।

किसानों के लोन को लेकर बदलाब

किसानों को लेकर भी 1 जनवरी 2025 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, साल के पहले दिन से RBI द्वारा किसालों को बिना गारंटी 2 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। बीते दिनों आरबीआई ने किसानों के लिए बिना गारंटी लोन की लिमिट में इजाफा करने का ऐलान किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -