Punjab Govt
HomeHealthदिल को Healthy रखेगी ये 5 Herbal Tea, बनाएं अपनी डाइट का...

दिल को Healthy रखेगी ये 5 Herbal Tea, बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान के कारण दिल संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है। छोटी उम्र में ही युवाओं की हार्ट अटैक के कारण मौत हो रही है। ऐसे में अपने खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। डेली डाइट में आप क्या खाते हैं इससे आपकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। कुछ नैचुरल उपाय अपनाकर भी आप अपना दिल स्वस्थ रख सकते हैं। नैचुरल उपाय के तौर पर हर्बल टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और कुछ जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह टी न सिर्फ आपके शरीर को आराम देगी बल्कि दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

ग्रीन टी

इसमें मौजूद कैटेचिन जैसा एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करेगा। रिसर्च की मानें तो दिन में यदि आप 2-3 बार ग्रीन टी पीते हैं तो आपका दिल भी हेल्दी रहेगा और सूजन भी कम होगी। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मदद करेगी।

कैमोमाइल टी

यह चाय आमतौर पर रिलेक्सेशन और नींद में फायदेमंद मानी जाती है परंतु यह दिल की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि अपीजेनिन, ल्यूटिन और क्वेरसेटिन सूजन कम करेंगे। ब्लड प्रेशर कम करेंगे और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में बढ़ने से रोकेंगे। इससे आपके दिल के काम करने का तरीका बेहतर होगा।

हिबिस्कस टी

यह भी आपके दिल के लिए फायदेमंद साबित होगी। एक क्लिनिकल ट्रायल में हाई ब्लड प्रेशर वाले 65 लोगों को 6 हफ्ते तक रोज तीन कप हिबिस्कस टी पीने के लिए कहा गया। इसके बाद जब परिणाम देखे गए तो यह पता चला कि सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर काफी हद तक कम हुआ है। इसमें पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित करने में मदद करेगा।

अदरक टी

अदरक हर्बल टी में भी कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो आपके दिल के लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसमें जिंजरॉल और शोओगॉल जैसा कंपाउंड पाया जाता है जो शरीर में सूजन को कम करेगा। इसके साथ ही ब्लड फ्लो भी बेहतर बनेगा। यह हर्बल टी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखेगी और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करेगी।

रेड बुश टी

रेड बुश टी जिसको रुईबोस टी कहते हैं। यह कैफीन फ्री होती है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मानी जाती है। इसमें एस्पालथिन और नोटोफैगिन जैसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं। यह आपका ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करेंगे। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करेगी। एक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि रोज 200 से 1200 मिलीलीटर रेड बुश टी पीते हैं तो शरीर के लिपिड प्रोफाइल और ब्लड शुगर लेवल में सुधार होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -