Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: Blackout को लेकर DC ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

Jalandhar News: Blackout को लेकर DC ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens): भारत सरकार द्वारा जारी आदेशों की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशू अग्रवाल ने बताया कि हिदायतों के मद्देनजर किसी भी हंगामी स्थिति से निपटने के लिए 7 मई को अभ्यास किया जा रहा है। कैंट एरिया में आज रात 8 से 9 बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास किया जा रहा है, जबकि जिले में यह अभ्यास 7 मई को रात 8 से 9 बजे तक किया जाएगा।

ब्लैकआउट दौरान सभी क्षेत्र की लाइट बंद कर दी जाएगी और जिला वासियों से भी अपील है कि वह इस दौरान अपने घरों में इन्वर्टर या जनरेटर बंद रखें। यदि उन्हें किसी वजह से यह चालू रखना है तो वे अपनी लाईट्स इस ढंग से चलाएं कि उनकी रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की जो लाइट अंधेरा होने पर अपने आप चलती है, उसे भी बंद किया जाए, ताकि इलाके में पूरी तरह अंधेरा दिखाई दे।
यदि कोई सड़क पर गाड़ी लेकर जा रहा है, तो वह अपनी लाइट्स बंद कर सड़क से नीचे लाकर कच्चे स्थान पर रोक ले यह सिविल डिफेंस द्वारा अभ्यास के तौर पर किया जा रहा है और इस दौरान किसी भी तरह डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -