Punjab Govt AD
HomeSpiritualबाजार खुलते ही मचा हाहाकार, Adani Group के शेयरों में आई गिरावट

बाजार खुलते ही मचा हाहाकार, Adani Group के शेयरों में आई गिरावट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अडानी समूह के चेयरमैन और देश के दूसरे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के चलते भारतीय शेयर बाजार में अडानी समूह के लिस्टेड स्टॉक्स औंधे मुंह जा गिरे हैं। अडानी समूह के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है। अडानी एनर्जी सोल्युशंस का शेयर 20 फीसदी की गिरावट के साथ खुला है और शेयर में लोअर सर्किट लग गया है। समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 2539 रुपये पर जा लुढ़का है और इस शेयर में भी लोअर सर्किट लगा है। अडानी पोर्ट्स में भी 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी, अडानी पावर में 16 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

वीरवार 21 नवंबर, 2024 को शेयर बाजार के खुलते ही अडानी समूह के शेयरों में मातम छा गया. समूह की लिस्टेड सभी 10 कंपनियों के शेयर्स भरभरा कर जा गिरे। अडानी एनर्जी सोल्युशंस का शेयर 20 फीसदी की गिरावट के साथ 697.70 रुपये पर जा लुढ़का और स्टॉक में लोअर सर्किट लग गया है। अडानी टोटाल गैस का शेयर 14 फीसदी की गिरावट के साथ 577.80 रुपये, अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 18 फीसदी की गिरावट के साथ 1159 रुपये, एसीसी का शेयर 10 फीसदी की गिरावट के चलते लोअर सर्किट लगने के बाद 1966.55 रुपये पर जा गिरा है। अंबुजा सीमेंट भी 10 फीसदी जा गिरा है और शेयर में लोअर सर्किट लग गया है।

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का शेयर भी 10 फीसदी गिरकर 1160 रुपये, अडानी विल्मर का शेयर 8 फीसदी गिरकर 301 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एनडीटीवी का शेयर 9.94 फीसदी गिरकर 152.02 रुपये पर आ गया है। अडानी पावर का शेयर 15.34 फीसदी की गिरावट के साथ 443.70 रुपये पर आ गया है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 10 फीसदी तक गिरने के बाद 2539 रुपये पर आ गया है और इस शेयर में भी लोअर सर्किट लगा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -