Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsढाबे में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची...

ढाबे में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची मौके पर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेर : रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे की रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग गई। इसके कुछ ही मिनटों बाद आग एलपीजी सिलेंडर तक पहुंची। देखते ही देखते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आसपास के 2 और ढाबे भी आग की चपेट में आ गए। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे हुआ। इस दौरान ट्रैफिक रोककर दमकल विभाग ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। 

क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। होटल मालिक व स्टाफ भागकर बाहर आ गए। कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। एक सिलेंडर फट गया था और 3 सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए गए। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ का यातायात डायवर्ट कर दिया था। तंवर ने बताया कि जानकारी के अनुसार जो सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, वो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर था। इसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। बाहर निकाले गए 3 सिलेंडर भी घरेलू गैस सिलेंडर ही थे। ऐसे में यह तय हो गया कि ढाबे पर रसोई गैस का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -