हल्द्वानीः रामलीला के दौरान भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी से सामने आया है। घटना के बाद रामलीला में भगदड़ मच गई। इसी बीच आरोपी भाई मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। बताया गया कि मृतक उमेश नैनवाल एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी में वकालत करते थे। वहीं, अधिवक्ता उमेश का बेटा रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहा था।
मृतक उमेश नैनवाल अपने परिवार के साथ रामलीला देखने गया था। इसी बीच अधिवक्ता उमेश और उसके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल जो एक पब्लिक स्कूल का मालिक है। इन दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहां सुनी हो गई। जिसके बाद दिनेश ने उमेश पर गोली चला दी। गोलियां चलते ही रामलीला में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग घायल उमेश को एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को झाड़ियों में एक तमंचा बरामद हुआ।
