Punjab Govt AD
HomeNationalHoli पर DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में हुआ हंगामा, हिरासत...

Holi पर DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में हुआ हंगामा, हिरासत में लिए चार युवक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में होली की रात हंगामा हो गया। जहां देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने लोगों पर लाठियां चलाई और उन्हें दौड़ा दिया। वहीं घटना से पूरे इलाके में हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मैदा मोहल्ले में होलिका दहन से पूर्व डीजे पर गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र के मैदा मोहल्ले में बीती रात होली के अवसर पर लोग डीजे चलाकर डांस कर रहे थे। तभी डीजे की तेज आवाज का आसपास के स्थानीय लोगो ने विरोध किया मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मौके पर लाठिया फटकार कर स्थिति को काबू किया साथ ही डीजे को भी बंद करवा दिया। बताया जा रहा है कि डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर ये विवाद हुआ पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया और डीजे को अपने कब्जे में ले लिया।

एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव नाम का युवक शराब के नशे में डीजे पर अश्लील गाने चलवाना चाहता था जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया। अभिषेक यादव को हिरासत में लिया गया जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। बताया जा रहा है कि डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर ये विवाद हुआ पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया और डीजे को जब्त कर लिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -