Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsरोडवेज की बस और कार में हुई भीषण टक्कर, परिवार के 4...

रोडवेज की बस और कार में हुई भीषण टक्कर, परिवार के 4 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीगंगानगरः रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी और नानी-दोहिती की मौत हो गई। कार सवार परिवार के लोग रिश्तेदार से मिलने आए थे। हादसा श्रीगंगानगर के पदमपुर में चूनावढ़ के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे हुआ। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में पंजाब के सूरजवीर सिंह (30), उसकी पत्नी मनदीप कौर (28), मां कुलदीप कौर (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अस्पताल ले जाते समय सूरजवीर की 1 साल की भांजी वाणी की भी मौत हो गई। सूरजवीर की बहन मनवीर कौर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका श्रीगंगानगर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रोडवेज बस श्रीगंगानगर से घड़साना आ रही थी। दोपहर करीब 12 बजे यह बस गांव चूनावढ़ के नजदीक भगवानसर ढाणी के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना जोरदार था कि बस-कार में टक्कर से तेज धमाके की आवाज हुई। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और सभी लोग इसमें फंस गए। आसपास के लोगों ने इन्हें संभाला। उन्होंने चूनावढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में बस में सवार 5 यात्रियों को भी मामूली चोट आई, वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

सूरजवीर सिंह मूल रूप से पंजाब के माेगा जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव नत्थूवाला गरबा का रहने वाला था। वह पत्नी मनदीप कौर, मां कुलदीप कौर और बहन मनवीर कौर और मनवीर की बेटी वाणी के साथ पंजाब से कार में पदमपुर आया था। वह यहां अपने किसी परिचित से मिलने के बाद मंगलवार को लौट रहा था। इस दौरान घड़साना से श्रीगंगानगर की तरफ आ रही रोडवेज बस ने कार काे चपेट में ले लिया। मृतकों में 1 साल की वाणी कनाडा की रहने वाली थी। हादसे के बाद शाम करीब 5 बजे श्रीगंगानगर पहुंचे मृतक के चाचा सुखविंदर सिंह ने बताया कि सूरजवीर, उसकी पत्नी मनदीप कौर और मां कुलदीप कौर पंजाब में ही रहते थे। सूरजवीर की बहन मनवीर कौर कनाडा रहती है। उसके साथ उसकी 1 साल की बेटी वाणी थी, जिसकी हादसे में मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -