नई दिल्ली – गणेश पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान देशभर के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की घटनाएं देखने को मिलीं। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मारपीट दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बीती रात गणेश विसर्जन करके लौट रहे कुछ युवकों का त्रिलोकपुरी में ही रहने वाले दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि इन दोनों गुटों में पहली भी लड़ाई हो चुकी है। यह पुरानी रंजिश का मामला है। इस कारण दोनों गुट आमने सामने हुए और जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
यूपी के महोबा में गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में इस दौरान खूब मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि जुलूस में जो आतिशबाजी की जा रही थी, उसका जला हुआ पटाखा एक मकान में जा गिरा। इस कारण वहां कुछ सामान को आग लग गई। हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि जुलूस के दौरान बाल्टियों में भरकर पानी गिराया गया, इस कारण दोनों समूह आमने-सामने आ गए और सांप्रदायिक माहौल बन गया।
