प्रतापगढ़ः जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अधीन आते मोहनगंज बाजार में भारी हंगामा हो गया। जहां बारात में डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में 4 लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। जहां एक बारात के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बारात में डीजे बंद करने को लेकर हुआ हं/गा/मा जमकर च/ले ला/त-घूं/से, 4 घा/य/ल#Encounternews #WeddingClash #BaraatDispute #DJControversy #WeddingChaos #InjuryReport pic.twitter.com/egSiEJhBzE
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, जलपान और द्वारपूजा के बाद डीजे पर डांस चल रहा था। रात करीब 10:30 बजे डीजे संचालक ने पुलिस अधीक्षक के आदेश और बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया। डीजे बंद करने पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई, कुछ लोगों ने डीजे संचालक को गाली देते हुए दौड़ा लिया। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोग भी मारपीट में घायल हो गए।
घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लौट गई। विदाई के बाद सुबह मारपीट और भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।