Punjab Govt AD
HomeMohaliपंजाब-चंडीगढ़ में आज हो सकती है बारिश, शीत लहर और कोहरे से...

पंजाब-चंडीगढ़ में आज हो सकती है बारिश, शीत लहर और कोहरे से बढ़ी ठंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पश्चिमी विक्षोभ के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शाम को फिरोजपुर, अमृतसर व मुक्तसर में जहां वर्षा हुई, वहीं पाकिस्तान से सटे फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में ओले भी गिरे। दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बीते दिन पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई, जबकि शाम के बाद मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हीट लॉक के चलते तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

लेकिन अब पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर कोहरा छा गया है। अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य और पटियाला में 200 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब-चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण टर्फ बना हुआ है। जिसके कारण कल पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यह कोहरा 9 जनवरी तक जारी रहेगा। अनुमान है कि अब बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -