मोगा: आज दोपहर करीब 12, 12:30 बजे जींद से फिरोजपुर वाया लुधियाना मोगा जा रही ट्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक का नाम मंजीत सिंह बताया जा रहा है। वहीं मोगा रेलवे पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे चौकी इंजार्च नरेश कुमारी ने कहा कि उन्हें स्टेशन मास्टर मोगा की काल आई थी। उन्होंने बताया कि मोगा लुधियाना मार्ग पर कोटकपूरा बाई पास के पास रेलवे ट्रैक पर जींद लुधियाना से फिरोजपुर जा रही ट्रेन के नीचे एक युवक आ गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से की गई है और परिवार वालों को भी सूचित करके वहां पर बुलाया गया है। उनके बयान लिखकर अगली कार्रवाई भी की जा रही है। मृतक का नाम मंजीत सिंह और यह नानक नगरी मोगा का रहने वाला है।
शादीशुदा है मृतक
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मंजीत सिंह सवेरे से ही घर से गायब था और हमें अभी सूचना मिली है। मृतक शादीशुदा है और इसका एक बेटा भी है। इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ। नानक नगरी के कॉन्सलर काला बजाज ने मृतक की पहचान की है और मृतक उनके ही वॉर्ड का रहने वाला है।
रेलवे चौकी इंचार्ज ने कहा आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी
नरेश कुमारी ने बताया कि 12:15 बजे उन्हें एसएम मोगा मैसेज आया कि एक डेडबॉडी मिली है। युवक की उम्र 31 साल बताई जा रही है और वह शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। हमें उसके पास से एक प्रूफ मिला जिसके बाद हमने उनके घरवालों को संपर्क किया। परिवार वालों को उन्होंने शव सौंप दिया है और आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।