Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाब से हिमाचल पहुंचे चोर ने खिलौने वाली पिस्ताैल के दम पर...

पंजाब से हिमाचल पहुंचे चोर ने खिलौने वाली पिस्ताैल के दम पर की वारदात, पुलिस ने आधे घंटे में पकड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल में दो दूकानों में हुई चोरी की गुत्थी काे आधे घंटे में सुलझाते हुए चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से 70,000 रुपए की नकदी बरामद कर ली है। चोर ने लोगों को डराने के लिए जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था, वह जांच में नकली (खिलौना) निकली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1:30 बजे टाहलीवाल बाजार में ठाकुर फीड स्टोर के मालिक ने अपनी दुकान का शटर खुलने की आवाज सुनी। जब वह बाहर आए तो उन्होंने एक व्यक्ति को काले बैग के साथ दुकान का ताला तोड़ते हुए देखा। जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोर ने उन्हें एक पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर धमकाया और बाथड़ी रोड की तरफ भाग गया।

वहीं हैल्पलाइन 112 के जरिए सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और अपनी सजगता के चलते मात्र आधे घंटे में संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पंजाब के नवांशहर जिले का निवासी बताया।

वहीं जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने केवल फीड स्टोर ही नहीं, बल्कि पास स्थित सचदेवा क्लिनिक का भी शटर तोड़कर नकदी चुराई थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं की कुल लगभग 70,000 रुपए की नकदी बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -