Punjab Govt
HomeHimachalदीवाली पर्व पर कानून व यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने को लेकर...

दीवाली पर्व पर कानून व यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने को लेकर तहसीलदार ने ली बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस लेना रहेगा अनिवार्य – विपन कुमार

ऊना/सुशील पंडित: दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने के दृष्टिगत तहसीलदार ऊना विपन कुमार ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एमसी ऊना, संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार में यह सुनिश्चित करें कि दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। यदि कोई व्यापारी अतिक्रमण करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि रेड लाइट चौक, पुराना बस अड्डा से हमीरपुर रोड की ओर अनाधिकृत गाड़ियां खड़ी न हों, जिससे आम जनता को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

चिहिन्त स्थलों पर ही बेचे जाएंगे पटाखे

तहसीलदार ने बताया कि एमसी ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। नगर परिषद ऊना के तहत पटाखों की बिक्री के लिए रामलीला ग्राउंड ऊना, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत एमसी कार्यालय मैहतपुर के सामने ग्राउंड में तथा नगर परिषद संतोषगढ़ के अंतर्गत राम लीला मैदान संतोषगढ़ को चिन्हित किया है।

ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें

उन्होंने ग्रीन पटाखों की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए, और शेड एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर हों। शेड का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वे एक-दूसरे के सामने न हों। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस लैंप का उपयोग शेड के भीतर नहीं किया जाएगा। हर दुकान में स्विच दीवार के साथ सटे होने चाहिए, और प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच आवश्यक होगा।

आगजनी की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दुकानों में पर्याप्त मात्रा में पानी, फायर एक्सटिंग्यूशर, और रेत से भरी बाल्टियाँ उपलब्ध होनी चाहिए।तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने के लिए संबंधित क्षेत्राधिकार के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के ग्रीन पटाखों का स्टॉक और बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रावमापा छात्र ऊना सुरेंद्र कौंडल, उप अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार, बीडीओ कार्यालय से निशा गुप्ता, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -