चंडीगढ़ः जीवन को सही दिशा देने और उसके मायने समझाने के लिए लोग खून पसीना बहाकर अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजते हैं और सपने देखते हैं कि एक दिन उनके बच्चे पढ़ लिख कर अपना और देश का भविष्य सवारेंगे। मगर जहां शिक्षा की कोई अहमियत ही नहीं वहां ऐसा सोचना भी बेकार है। पंजाब के प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले 8 सालों से लगातार भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। मोदी जी चुनावों दौरान खुद उत्तराखंड पहुंच कर वोटरों को बड़ी बड़ी मनलुभावनी बातों से लुभाते रहे हैं।

मगर हकीकत यह है कि उत्तराखंड में शिक्षा का स्तर इस कदर गिर चुका है कि यहां एक सरकारी स्कूल में चपड़ासी को स्कूल का प्रिंसीपल बना दिया गया। अगर चपड़ासी स्कूल का प्रिंसीपल बन गया तो वहां शिक्षा लेने आए छात्रों का मनोबल किस कदर गिर जाएगा वो क्या सोचेंगे। अगर बिना पढ़े लिखे एक चपड़ासी को स्कूल का प्रिंसीपल बनाया जा सकता है तो हम क्यों शिक्षा लें। ऐसे स्कूलों में किस तरह बच्चे पढ़ाई करेंगे और आगे चल कर डाक्टर, इंजीनियर, साईंटिस्ट और कामयाब बिजनैसमैन बन पाएंगे।
भाजपा ऐसा करके उत्तराखंड के बच्चों और उनके माता पिता के साथ अपराध कर रही है और उनके सपनों को चखनाचूर कर रही है तांकि कभी भी यहां के बच्चे सही और गल्त में फर्क न कर सकें। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा अगर इस माडल को पूरे देश में लागू कर देगी तो लाखों करोड़ों छात्रों का भविष्य अंधेरे में चला जाएगा।