बीबीएन में टोल टैक्स बैरियर की समस्याओं के चलते लिया निर्णय
बद्दी/सचिन बैंसल: 3 अप्रैल से शुरू होने वाली बीबीएन क्रिकेट लीग की दूसरी बार निर्धारित तिथि रद्द हो गई है। अब बद्दी में टोल बैरियरों की समस्याओं को देखते हुए इसे अभी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। हालात सुधरने के बाद ही आयोजक इसकी तिथि को निर्धारित करेंगे। पहले यह प्रतियोगिता 20 मार्च से शुरू हो रही थी। लेकिन इस दौरान बारिश के चलते यह यह नहीं हो पाई। मैदान गीला होने से इसे 3 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। लेकिन 1 अप्रैल को बद्दी में टोल बैरियों को लंबा जाम लगा रहा। जिसे देखते हुए आयोजकों को दोबारा इस प्रतियोगिता का डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। अभी कोई तिथि निश्चित नहीं की है। जैसे ही हालात सुधरते है तो क्रिकेट लीग की डेट को निर्धारित कर दिया जाएगा।
बद्दी के निमंत्रण रिर्जोट में होने वाली इस प्रतियोगिता हरे रंग की टेसिन बाल से मैच होगें। प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए। जिसमें पहले ग्रुप में बीबीएन मेसेंजर, एलयूबी सुपर फाईटर व रायल टाईगर को शामिल किया गया। दूसरे ग्रुप में एचडीएमए टाईगर, वाईस आफ बद्दी व बीबीएन लीडर रखे गए। तीसरे ग्रुप में फैंथर बटालियन, रायल वारियर तथा नालागढ़ किंग्स को शामिल किया गया। चौथे ग्रुप में लीगल लीजेंट, सोशल एंबेस्डर, एलयूबी लीडर को शामिल किया गया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्रिकेट लीग के चैयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि बीबीएन क्रिकेट लीग की ट्राफी व ड्रेस को पहले ही लांच कर दिया गया था। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फाइनल व सेमीफाइनल समेत 18 मैच खेले जाएंगे। सभी लीग मैच दस – दस ओवर के होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल मैच 15-15 ओवर कें होंगे। मैच का अंपायर का फैसला अंतिम माना जाएगा। पहले बारिश व अब टोल बैरियरों की समस्या को देखेते हुए इसे स्थगित किया है। हालात ठीक होते ही इसकी तिथि निर्धारित कर प्रतियोगिता शुरू कराई जाएगी। इस मौके पर मुकेश जैन के अलावा बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी, राजीव सत्या और सभी टीमो के कप्तान मौजूद रहे।