Punjab Govt
HomeHimachalकुटलैहड़ की रामगढ़ धार में अवैध खैर कटान पर कार्यवाही के बाद...

कुटलैहड़ की रामगढ़ धार में अवैध खैर कटान पर कार्यवाही के बाद ऊना की पंजाब सीमा फॉरेस्ट विभाग ने की सील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दो दिनों में फॉरेस्ट विभाग को बड़ी कामयाबी,31 मोछे ब चार गाड़ियां प्रतिबंधित बालन को पकड़ी

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की रामगढ़ धार में मलकीयत भूमि से खैर के पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध के बाद वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान फॉरेस्ट विभाग को लगातार सफलता मिल रही है। पिछले दो दिनों के भीतर विभाग की टीमों ने अवैध रूप से काटे गए खैर के 31 मोछे बरामद किए हैं, वहीं दूसरी कार्रवाई में प्रतिबंधित यानी अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी से लदी चार गाड़ियों को भी पकड़ा गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी माफिया में हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा दिन-रात गश्त और नाकाबंदी की जा रही है, जिससे अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी को बाहर ले जाने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। रामगढ़ धार क्षेत्र में अवैध कटान की सूचना मिलने के बाद विभाग ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

डीएफओ सुशील राणा बोले पंजाब जाने वाली हर सड़क पर सील और सख्त नाकाबंदी,वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ऊना सुशील राणा ने बताया कि रामगढ़ धार क्षेत्र में अवैध खैर कटान की सूचना के बाद विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना से पंजाब की ओर जाने वाली हर प्रमुख और छोटी सड़क पर फॉरेस्ट विभाग ने नाकाबंदी कर दी है।

डीएफओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कटान करके कोई भी वन काटुआ जिला ऊना से पंजाब की सीमा पार नहीं कर सकेगा। इसके लिए विभाग की टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। रात के समय भी अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाए जा रहे हैं और हर गुजरने वाले वाहन की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस और अन्य विभागों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

रेंज ऑफिसर संदीप कुमार बोले हर मार्ग पर हो रही जांच,संदिग्ध वाहनों की तलाशी,वन विभाग के रेंज ऑफिसर संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की टीमें दिन और रात दोनों समय लगातार गश्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रामगढ़ धार सहित आसपास के जंगलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग ने उन सभी रास्तों पर नाके लगाए हैं जिनसे होकर लकड़ी माफिया अवैध खैर की लकड़ी को बाहर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। हर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की जा रही है। रेंज ऑफिसर ने कहा कि विभाग की टीमों ने पिछले दो दिनों में चार गाड़ियों को पकड़ा है, जिनमें अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी लदी हुई थी। इसके अलावा 31 मोछे भी बरामद किए गए हैं। सभी मामलों में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रामगढ़ धार क्षेत्र में विभाग की पैनी नजर, अवैध कटान करने वालों को चेतावनी,कुटलैहड़ की रामगढ़ धार क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर वन विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। विभाग का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए अवैध कटान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग की टीमों ने जंगलों के अंदर भी निगरानी बढ़ा दी है और संभावित स्थानों पर नियमित गश्त की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध कटान या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें।

डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि जंगल हमारी प्राकृतिक संपदा हैं और इनकी सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अवैध कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में भय का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी विभाग की इस पहल का स्वागत किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिला ऊना में अवैध खैर कटान पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -