Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsहवा में उड़ान भरते ही विमान में लगी आग, 179 यात्री थे...

हवा में उड़ान भरते ही विमान में लगी आग, 179 यात्री थे सवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यहां कोच्चि के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन में उड़ान भरने के साथ ही आग लग गई। इंजन में आग लगने की घटना को देखने के बाद विमान के यात्रियों में खलबली मच गई। इस विमान में 179 यात्री सवार थे। इसके बाद आनन-फानन में विमान को वापस केआईए एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा।

बता दें कि विमान के इंजन में आग लगने के बाद से बेंगलुरू एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा होने के बाद ही लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई।  बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मैनेज करता है। बता दें कि देश का तीसरा सबसे बड़ा व्यस्त एयरपोर्ट केआईए है। इस बाबत बीआईएएल ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट IX 1132 विमान के इंजन में आग लगने के बाद रात 11.12 बजे उसकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

इसके बाद एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हालांकि विमान के एयरपोर्ट पर लैंड करने के साथ ही उसकी आग बुझा दी गई। विमान में सवार सभी 179 यात्री और सभी 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया है।  विमान के इंजन में आग लगने की घटना को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से बयान जारी किया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में कहा कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगी। संदिग्ध आग की लपटों की वजह से विमान को वापस बेंगलुरू लैंड कराने का फैसला किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -