चताड़ा पंचायत में 1 लाख 71 हजार तो भरत भूषण ने 11 हजार का सौंपा चैक
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता विधायक भुट्टो के आग्रह पर राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दिल खोलकर अंशदान दे रही है। उसी कड़ी में ऋषि मेडिकल स्टोर के प्रवन्धक व वरिष्ठ पत्रकार भरत भूषण ने अपनी निजी आय से कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो को सीएम राहत कोष में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए 11 हजार का चैक प्रदान किया।
बहीं चताड़ा पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह ने भी पंचायत की तरफ से 2 लाख 71 हजार का चैक सीएम राहत कोष के लिए विधायक भुट्टो को प्रदान किया। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में समाजिक संस्थाएं आम आदमी, पंचायत प्रतिनिधि सीएम राहत कोष के लिए बढ़ चढ़ कर अंशदान दे रहे है। बहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सभी दानी सज्जनों समाजिक संस्थाओं पंचायत प्रतिनिधियों व आम जन मानस का अंशदान देने पर दिल से आभार प्रकट किया है।