Punjab Govt AD
HomeNationalशादी के अगले दिन ससुराल से नई नवेली दुल्हन जेवरात और कैश...

शादी के अगले दिन ससुराल से नई नवेली दुल्हन जेवरात और कैश लेकर फरार…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन ने देर रात चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी सास और पति को पिला दिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। आरोप है कि दुल्हन घर से सोने के जेवरात और 2 लाख रुपए कैश ले गई है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस मामले की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत के खरखोदा गुरुकुल वाली गली के रहने वाले युवक की शादी 13 नवंबर को हरिद्वार की रहने वाली पल्लवी के साथ हुई थी। वहीं वधू पक्ष को करीब सवा लाख रुपए भी दिए गए थे। शादी के बाद युवक 14 नवंबर को खरखोदा पहुंचा था।

यहां 24 नवंबर को शादी का रिसेप्शन रखा गया था, लेकिन 15 नवंबर की रात नई नवेली दुल्हन ने पति और सास को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद युवक और उसकी मां को बेहोशी की हालत में खरखौदा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थिति ठीक होने के बाद जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से काफी चीजें भी गायब थीं। जब दुल्हन और उसके पिता को कॉल किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ था। पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की और जांच की मांग की है।

इस मामले को लेकर खरखौदा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि शिकायत मिली है कि उत्तराखंड हरिद्वार से पल्लवी नाम की महिला से युवक ने शादी की थी। 15 नवंबर को नई दुल्हन ने युवक और सास को चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद युवक की पत्नी पल्लवी घर से गायब थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -