आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है यह सच कर दिखाया है छोटे से गांव की वेटी मानसी राणा ने -डा जागृति दत्ता
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत का आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तलमेहडा जो कि दो दो विधानसभा क्षेत्र की जनता को सहयोग व उपचार के लिए मरीज़ डॉक्टर के पास आते हैं।बहीं पर स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ का अच्छे रवैया के कारण डीहर,धनेत खरयालता टकोली सहित अन्य पंचायतों के लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने आते हैं।
बहीं पर वीरवार को आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी डॉ जागृति दत्ता ने नव वर्ष का शुभारंभ वेटी पढ़ाओ वेटी बचाओ के तहत 2026के पहले दिन का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र में जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की नेशनल गोल्ड मेडल खिलाड़ी मानसी राणा को सम्मानित करते हुए बताया कि आज एक छोटे से गांव की वेटी मानसी राणा ने बता दिया कि आज बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं, बशर्ते उन्हें आगे बढ़ने का मौका तो दो।कुछ लोग आज भी पुरानी रूढ़ीवादी विचारों में जकड़े हुए हैं जो बेटियों को आगे बढ़ने से रोकते हैं।
इस मौके पर स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी डॉ जागृति दत्ता,डा इंदू भारद्वाज डॉ बरूण गर्ग, फार्मासिस्ट किरण देवी,राजेश कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा वेटी मानसी राणा को श्रीमद्भागवत कथा वितरित की तथा केक काट कर मानसी राणा सहित परिवार सदस्यों व स्टाफ सदस्यों का मूंह मिठा करवा कर नव वर्ष 2026का शुभारम्भ किया।