Loading...
HomeHimachalप्रदेश के सांसदों को देश के प्रधानमंत्री से आर जी डी के...

प्रदेश के सांसदों को देश के प्रधानमंत्री से आर जी डी के मुद्दे पर करनी चाहिए  बात:-रायजादा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित:आज जिला मुख्यालय पर स्थित विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आर जी डी RGD  का मुद्दा आज पूरे प्रदेश पर भारी पड़ रहा है ।उंन्होने कहा कि आर जी डी की ग्रांट रोकना राजनीति से प्रेरित है। उंन्होने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बजट को लेकर तो केंद्रीय मंत्री निर्मला सीता रमन की वाह वहीं की, लेकिन आप ने हिमाचल के हक में एक बार भी प्रधानमंत्री से बात नही की।

उन्होंने कहा कि आर जी डी को लेकर इनका एक बयान आया है जिस में इन्होंने कहा है कि केंद्र ने 20 साल पहले ही प्रदेश को आगाह कर दिया था। लेकिन सांसद महोदय झूठ बोल रहे है, रही बात 20 साल की तब हिमाचल में आप के पिता जी, प्रोफेसर प्रेम कुमार धुमल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। अगर कोई आप के पास नोटिफिकेशन है पुरानी तो सार्वजनिक करें। उंन्होने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर जनता को गुमराह कर रहे है। उंन्होने कहा कि हम ने इस देश को जोड़ने का काम किया और इस देश को आज़ाद करवाया, आप का क्या योगदान है, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, ओर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा था, लेकिन आप अपने भाषणों में लगातार ये ही बयान आते है कि नरेंद्र मोदी के राज में भारत बदल रहा है, रायजादा ने कहा बिल्कुल भारत बदल रहा है, क्योंकि इन्होंने  किसानों को प्रताड़ित किया, बिजनेस मेन को प्रताड़ित किया, पेट्रोल ,गैस के दामो में वृद्धि कर रहे है।

उंन्होने कहा कि हिमाचल के जितने भी सांसद है चाहे वो राज्यसभा के हो, या लोकसभा के उन्होंने हिमाचल के हित के लिए केन्द्र सरकार से बात करनी चाहिए ताकि जिस आर्थिक स्थिति से हिमाचल गुजर रहा है उस स्थिति से हिमाचल को निकाला जा सके। इस मौके पर रविन्द्र सहोड़,  प्रिंस राजपूत,  सीमा शर्मा वरुण पूरी,रोहित सहोड़,एस के बंसल, शिव कुमार शर्मा,यश पाल सिंह,ओंकार कपिला, प्रिंस मक्कड़, राजिंदर प्रिंस, तिलक राज सैनी, अमन लम्वड सहित अन्य कॉग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page