HomeHimachalआईटीआई के छात्रों को बीच सत्र गगरेट शिफ्ट करने का मामला उलझा

आईटीआई के छात्रों को बीच सत्र गगरेट शिफ्ट करने का मामला उलझा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला मुख्यालय के आईएसबीटी के समीप स्थित आईटीआई परिसर से 3 ट्रेड्स के छात्रों को बीच सत्र गगरेट शिफ्ट करने का मामला उलझता जा रहा मंगलवार को आईटीआई से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक छात्रों द्वारा महृषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया गया प्रशासन के माध्यम से सरकार को चेतया गया कि अगर 22 तारीख तक आईटीआई का कोई हल नहीं निकाला जाता तो हम सड़कों पर उत्तर कर चक्का जाम करगें।

सभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने सरकार से मांग की है कि बीच सत्र इन छात्रों को जिला मुख्यालय से दूर भेजने के फैसले को वापस लिया जाए। अन्यथा न यूथ एकता सभा द्वारा इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रखा जायेगा व 23 तरीक को बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जायेगा छात्रों द्वारा डीसी ऊना से मुलाक़ात की गई व जिला उपायुक्त के कहने पर भुख हडताल को खत्म किया गया ।

महासभा के जिला अध्यक्ष अमित वाल्मीकि के नेतृत्व में तमाम युवाओं ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए इन ट्रेडों को सत्र की समाप्ति तक इसी कैंपस में संचालित करने की मांग उठाई इस मौके पर सभा के मुख्या सलाहकार सरदार चंचल सिंह, अमन,वंश,निशांत,हर्ष जगजीत,मुकेश, रोहित, करण,नीरज, सुधांशु,राजन,सुधांशु,सचिन, हिमांशु,अरुण, साहिल मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -