Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: दुष्कर्म पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोया परिवार,...

Jalandhar News: दुष्कर्म पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोया परिवार, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर , ENS: जालंधरः वेस्ट में एक नाबालिग की पड़ोसी के घर के वॉशरूम में डेडबॉडी मिलने के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद आज भार्गव कैंप के ASI मंगत राम को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया। जिसके बाद आज शाम को लड़की का पोस्टमार्टम करने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

लड़की का बस्ती गुजा के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बेटी को आखरी बार देख कर मां ऊंची ऊंची रोने लगी। इस दौरान परिवार सहित मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना के दौरान परिवार सहित सभी लोगों की आंखें नम थी। नाबालिग के पार्थिव देह को भाई और चाचा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही, जिनमें घटना को लेकर बहुत गुस्सा दिखा।

अंतिम संस्कार से पहले मां ने बेटी को चूड़ियां पहनाकर हाथों में मेंहदी लगाई। उसकी लाश के साथ दुल्हन का जोड़ा भी रखा। मां रोते हुए बोली कि मैंने बेटी की शादी के लिए बहुत सपने संजोकर रखे थे, उन्हें पूरा किए बिना इसे नहीं भेजूंगी।

बता दें कि परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर घर का गेट खुलवाया गया, लेकिन परिवार को अंदर नहीं जाने दिया गया। ASI मंगत राम अकेले ही घर के अंदर गया, जबकि महिला कॉन्सटेबल मौजूद नहीं थी, जो नियमों के खिलाफ है। लगभग 20 मिनट तक अंदर तलाशी का दावा करने के बाद ASI बाहर आया और बताया कि पूरे घर को चेक कर लिया है, आपकी बेटी यहां नहीं है। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चला गया और पड़ोसी ने घर का गेट फिर से अंदर से बंद कर लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ASI ने जांच में गंभीर लापरवाही बरती। अगर वह वॉशरूम तक चेक करता, तो शायद नाबालिग उस समय जिंदा मिल सकती थी। लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई होती तो लड़की की जान बच सकती थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ASI मंगत राम को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मेयर धीर ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। जिससे इंसानिय शर्मसार हुई है। इस समय सभी का सिर झुक रहा है। जिस तरह की मासूम के साथ आरोपी ने घिनौनी वारदात को अंजाम देकर कत्ल किया है बहुत दुखद है। इस समय मेरा मन काफी भरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जो भी धारा लगाई जा सकती थी आरोपी पर लगा दी गई है। प्रशासन से मांग है कि इस केस को फास्ट टैग पर ले जाकर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। एसएआई मंगत राम की ओर से ड्यूटी में की लापरवाही की निंदा करते कहा कि अगर वह अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी सही निभाता तो शायद आज लड़की जिंदा होती। एसएसआई को सस्पेंड करने से कुछ नहीं होगा उस पर भी सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -