Punjab Govt AD
HomeHimachalदी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने पंचायत तनोह में प्रदेश व केंद्र...

दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने पंचायत तनोह में प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा लठियानी शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने ग्राम पंचायत तनोह में बुधवार को प्रदेश व केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेनदेन एवं जन सुरक्षा स्कीम के तहत कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

अशोक कुमार द्वारा जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि जिन लोगों के बैंक में कोई खाता नहीं है वह बैंक में अपना खाता खोलें ताकि भारत सरकार द्वारा कोई भी लाभकारी योजनाओं का फायदा मिले इसके लिए बैंक में खाता होना अनिवार्य है तत्पश्चात ही वे लाभकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं ।

इस दौरान शाखा प्रबंधक लठियानी अशोक कुमार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जो की 18 से 50 साल तक के लोगों के लिए 436 सालाना देने के बाद 2 लाख का बीमा होता है जिसमें किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने के कारण उसका परिवार को लाभ प्राप्त हो सकता है इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जो की 18 से 70 साल की आयु तक के लोगों को ₹20 सालाना देकर इसका लाभ उठाया जा सकता है ।

इसके अलावा भी प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है जिनका फायदा उठाने के लिए बैंक में खाता होना अति अनिवार्य है इस मौके पर कांगड़ा बैंक के अधिकारी संजीव कुमार, विनय कुमार,महिला मंडल प्रधान निशा देवी ग्राम पंचायत सदस्य रेखा देवी,  जगत राम , बंताराम,  के अलावा स्थानीय गांव वासी उपस्थित रहे

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -