HomeHimachalइनर व्हील क्लब ऊना द्वारा बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के...

इनर व्हील क्लब ऊना द्वारा बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऊना द्वारा बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन स्थानीय होटल जेएस प्लाज़ा में आयोजित किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष शोभा सोनी ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

उन्होंने क्लब की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला और भविष्य में समाजसेवा के और अधिक कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सचिव अमरजीत बबली और कोषाध्यक्ष निरूपमा ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान सीमा वशिष्ठ, रमा कंवर, रमा कालिया, अनुपा ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, रंजना बख्शी, तेजिंदर कौर अरोड़ा, रेखा शर्मा, कमला कंवर और रंजना जसवाल सहित अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। बैसाखी के इस विशेष अवसर पर पारंपरिक परिधानों में सजी सदस्यों ने लोकगीतों और नृत्य के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आपसी संवाद और उत्सव की खुशी ने सभी को एक सूत्र में बांध दिया। अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बैसाखी की बधाई दी और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम बना, बल्कि क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द को भी मजबूत करने में सफल रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -