Punjab Govt
HomeInternationalउड़ान भरने के तुरंत बाद Helicopter हुआ लापता, 22 लोग थे सवार

उड़ान भरने के तुरंत बाद Helicopter हुआ लापता, 22 लोग थे सवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली – रूस में एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में तीन क्रू सदस्य समेत कुल 22 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। यह जानकारी रूसी मीडिया ने जारी की है। मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में 19 यात्रियों के अलावा चालक दल के 3 सदस्य थे। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद रडार से गायब हो गया था।

मीडिया के अनुसार जिस वक्त हेलीकॉप्टर लापता हुआ उस वक्त वह सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र के वाचकाज़ेट्स ज्वालामुखी के पास उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वाइटाज-एयरो एयरलाइन द्वारा संचालित Mi-8T हेलीकॉप्टर ने सुबह 7.15 पर उड़ान भरने के बाद संपर्क खो दिया।

आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक Mi-8T हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद रडार से गायब हो गया, हालांकि चालक दल ने संपर्क टूटने से पहले किसी भी समस्या की सूचना नहीं दी। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार निकोलेवका हवाई अड्डे के क्षेत्र में कामचटका हाइड्रोमेटोरोलॉजिकल सेंटर द्वारा कम दृश्यता दर्ज की गई थी, जहां हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -