नई दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूरी तरह से सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है। पाकिस्तान के द्वारा अफगानिस्तान में किए गए देर रात के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और अफगान डिफेंस फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं।
इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए थे। अफगान तालिबान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता अबिदुल्लाह उकाब ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले कर दिए हैं। उनका दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के विभिन्न शहरों पर हवाई हमले किए हैं।
हाई अलर्ट पर प्रशासन
उकाब ने कहा कि इन हमलों में अफगान तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है जिसमें कोहाट को सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड़ और कैंप शामिल है। फिलहाल पाकिस्तान के मुख्तलिफ विभिन्न शहरों में धमाकों की खबरें आ रही हैं। इससे वहां का प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
अफगान तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने यह साफ कर दिया है कि यह ऑपरेशन अभी थमा नहीं है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि – हमारी जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब उनकी अपनी जमीन पर दिया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलीबारी और सैन्य हलचल बढ़ा दी है।
इन हमलों ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता का दौर शुरु कर दिया है जहां पाकिस्तान इन हमलों को आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है। अफगानिस्तान इसे अपनी आजादी पर हमला मानकर आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि तुरंत संघर्ष विराम नहीं हुआ तो यह छोटी झड़प एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील हो सकती है।