नई दिल्ली : देर रात यूपी और बिहार दोनों राज्यों के कई हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सुबह 2.51 बजे काठमांडू से 65 किमी पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
देर रात एक के बाद एक दो झटके महसूस किए गए। एक भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास रहा तो वहीं दूसरा बिहार बॉर्डर के पास। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता क्रमश: 6.1 और 5.5 मापी गई है। वहीं भूकंप की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।