व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
लुधियानाः जालंधर से लुधियाना जा रहे कार सवार दवाई कारोबारी की कार की अन्य कार से टक्कर हो गई। जिसको लेकर हाईवे पर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी देते हुए ऋषि ने बताया कि उनके छोटे भाई विकास की अन्य गाड़ी ने पीछे से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। ऋषि ने बताया कि यह हादसा एलडिको के पास हुआ है। पीड़ित ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा उनकी गाड़ी डैमेज हो गई है। जिसके बाद पीसीआर को सूचना दी। पीसीआर की टीम वह मौके पर पहुंची लेकिन कुछ देर बाद चली गई।
पीड़ित ने पुलिस पर उक्त गाड़ी चालक को भगाने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि जिसके बाद वह खुद क्रेन की मदद से डैमेज गाड़ी को खुद थाना सलेम टाबरी में लेकर आता है। ऋषि का आरोप है कि जब वह थाने पहुंचता है तो वहां पर लॉक लगा होता है। ऋषि ने कहा कि इस घटना को लेकर वहां पर आधे घंटे से वह इंतजार करता रहा। पीड़ित ने कहा कि 112 नंबर पर 45 मिनट तक कॉल की डिटेल है। जिसके बाद थाने के मुंशी ने नंबर दिया और कहा कि व्यक्ति की चोट लगने से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।
व्यक्ति ने कहा कि जबकि उक्त व्यक्ति सिविल अस्पताल में नहीं मौजूद था। पीड़ित ने कहा कि पुलिस द्वारा उसे किसी तरह का सपोर्ट नहीं किया गया। पीड़ित ने कहा कि अब उसके साथ दूसरी पार्टी को भगाने के बाद समझौते का दवाब बनाया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने खुद की कार चालक के सबूत जुटाए। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसके परिवारिक सदस्य के सिर पर गहरी चोट लगी है औऱ वह जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि जिस व्यक्ति की हालत इतनी गंभीर है उसे सपोर्ट करने की बजाए अब उन्हें पैसे देकर समझौता करने का दवाब बनाया जा रहा है।
पीड़ित ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य की हालत काफी गंभीर है और वह कैसे पैसे लेकर मामले में समझौत करें। पीड़ित ने कहाकि खुद छानबीन करके फरार गाड़ी चालक की उसने डिटेल निकलवाई है, जिसमें गाड़ी चालक कि इंश्योरेंस एक्सपायरड आ रही है और किसी महिला के नाम पर गाड़ी बताई जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।