Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalहिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति की बैठक में परिषद का 52वां वार्षिक समारोह फरवरी...

हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति की बैठक में परिषद का 52वां वार्षिक समारोह फरवरी 2026 में करने का निर्णय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की साधारण सभा एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक ऊना मुख्यालय में रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने की। बैठक में परिषद की गतिविधियों पर चर्चा की गई। वहीं कई अहम निर्णय लिए गए। परिषद के प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद ने बताया कि बैठक में परिषद का 52वां वार्षिक समारोह फरवरी 2026 में करने का निर्णय लिया गया। इसमें हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

वहीं मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृतियां तथा पात्र विधवा महिलाओं को अमोदनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत राशन वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को 68 चयनित पात्र विधवाओं को अमोदनी प्रकल्प के तहत अक्तूबर,नवंबर व दिसंबर माह का 1 लाख 53 हजार रुपए का राशन पात्र महिलाओं को दिया जाएगा। परिषद ने निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष बरसात के मौसम में आई प्रलयकारी बाढ़ में हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,11,111 रुपए की राशि भेंट की जाएगी। बैठक में पितृहीन बी-फार्मेसी छात्रा की एक सेमेस्टर की पूरी फीस 37500 रुपए देने का भी निर्णय लिया गया। जबकि बेहड़ी गांव की एक कैंसर पीडि़त महिला को 5100 रुपए, बौल गांव की एक छात्रा को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग फीस शुल्क के रुप में दो हजार रुपए प्रति माह आर्थिक सहयोग पांच माह तक देने का निर्णय लिया गया।

वहीं ऊना के वार्ड 10 बैहली मोहल्ला के एक 29 वर्षीय पितृहीन युवक को चिकित्सा सहायता के रुप में 5100 रुपए आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि परिषद ने चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक अप्रैल माह से 31 अक्तूबर तक विभिन्न छात्रवृति योजनाओं के तहत 36 विद्यार्थियों को 1,85,800 रुपए की आर्थिक मदद मुहैया करवाई है। जबकि 68 महिलाओं को 3 लाख 6 हजार रुपए का राशन वितरित किया गया है। 33 छात्राओं को हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान में कटिंग टेलरिंग की व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर स्वरोजगार हेतु आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। दो मेधावी छात्राओं को उनकी शादी में दो सिलाई मशीने व 5100-5100 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि परिषद की दो एंबुलेंस के माध्यम से हर माह 50 के करीब रोगियों को लाभान्वित किया जा रहा है। अप्रैल से अक्तूबर माह तक 250 से अधिक रोगी परिषद की एंबुलेंस सेवा से लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा परिषद द्वारा विभिन्न जागरुकता कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया है।

वहीं परिषद द्वारा एमसी पार्क ऊना में 3 निशुल्क नेत्र जांच शिविरों में भी 100 से अधिक रोगियों की जांच, उपचार व मुफ्त दवाईयां वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद हिमाचल प्रदेश में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरुकता अभियान छेड़ेगी। वहीं बच्चें को सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमों की अनुपालना के प्रति भी जागरुक करने के लिए अभियान चलाएगी। पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी परिषद जनजागरुकता अभियान शुरु करेगी। बैठक में हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव नरेश सैनी, सलाहकार डा. राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. बीके शर्मा, जयगोपाल शर्मा, संगठन सचिव जोगेंद्र वालिया, नेरचौक इकाई अध्यक्ष सीता राम वर्मा, महासचिव विजय, महिला मंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर, सचिव पूजा कपिला, डा. जागृति दता, रमा कंवर, विजय साहनी, डा. रामनारायण प्रभाकर, रविंद्र डोगरा, रवि जसवाल, मुनिंद्र अरोड़ा, कृष्णपाल शर्मा, निशांत कुमार, एमएम गर्ग, राम कुमार जोशी, सुरेश शर्मा, सुधीर कुमार, मणि कुमार सरोआ सहित अन्य पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -