ऊना /सुशील पंडित : गांव वहडाला में प्रमोद राणा सचिव “दी वहडाला कृषि सेवा सहकारी सभा” पर गोलियां चलने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज़िक्र योग है कि सरकारी सभा वहडाला के सचिव को गली निर्माण कार्य को लेकर गोली मार दी गई थी जिनकी पीजीआई चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई। जिससे प्रदेश के सरकारी सभाओं में व्यापक रोष है, सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला प्रधान एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस जघन्य गोलीकांड पर सख्त कार्यवाही कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस कांड की ऊना खंड के प्रधान राजकुमार वंगाणा खंड के प्रधान विपिन कुमार, अम्ब खंड के प्रधान अमित मेहता, गग्रेट खंड के प्रधान राजेंद्र राणा व हरोली ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राणा ने इस जघन्य अपराध की पुरजोर भर्त्सना की और सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
प्रमोद राणा गोली कांड के दोषियों को मिले सख्त सजा: यूनियन सहकारी सभा
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -