Punjab Govt
HomeNationalखाटूश्याम से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की Car ट्रेलर मेें...

खाटूश्याम से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की Car ट्रेलर मेें घुसी, 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटपूतली-बहरोड़ः नेशनल हाईवे-48 पर भयानक कार एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें 2 लोग हरियाणा के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार सवार खाटूश्याम से दर्शन कर घर लौट रहे थे कि सुबह 3 बजे उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई।

जानकारी मुताबिक, गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाले कुछ लोग दर्शनों के लिए खाटूश्याम गए थे। इस दौरान आज सुबह करीब 3 बजे घर आते समय उनकी एसयूवी खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि कार ट्रेलर में पूरी तरह फंस गई थी जिसको क्रेन की मदद से खींच कर शवों को बाहर निकाला गया था।

नीमराना थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट में सतीश गौड़ (42) निवासी खांडसा गुरुग्राम, अंकुश सिंह (38) निवासी सहारनपुर और गुरमीत सिंह (52) निवासी अंबाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल वीरेंद्र शर्मा (62) निवासी खांडसा गुरुग्राम का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नीमराना सीएचसी में रखवाया है। हादसे के बाद करीब आधे घंटे की तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को एक साइड कराकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -