चंडीगढ़ः पंजाब एक्साइज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नरेश दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नरेश दुबे की सरकारी एसयूवी का दूसरी कार के साथ पंचकुला में एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान दुबे को कोई जानी नुकसान पहुंचा है।
जबकि दूसरी कार में सवार कुछ लोगों को चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सैक्टर 7 में स्थित डिप्टी मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के आवास के पास हुआ है।
