HomeNationalबेकाबू होकर लोहे की रेलिंग पर चढ़ी Car, Airbag ने बचाई Driver...

बेकाबू होकर लोहे की रेलिंग पर चढ़ी Car, Airbag ने बचाई Driver की जान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बांसवाड़ाः शहर के जवाहर पुल पर बेकाबू कार डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग पर चढ़ने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार रेलिंग के सरियों में फंसकर हवा में लटक गई और उसके एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अभी 12 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, कार सवार युवक गर्वित निवासी दानपुर, खांदू कॉलोनी में किसी को छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय उसने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात का समय होने के कारण पुल पर भीड़ कम थी, फिर भी यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलवाई। लोहे की रेलिंग में फंसी कार को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली थाने भिजवा दिया। वहीं ड्राइवर गर्वित ने बताया कि उसने अभी 26 मार्च को रामनवमी के दिन ही कार खरीदी थी। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पीड़ित काफी दुखी हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -