Punjab Govt AD
HomeNationalHotel में युवती को कारोबारी के बेटे ने पहले गले लगाया फिर...

Hotel में युवती को कारोबारी के बेटे ने पहले गले लगाया फिर जबरन की KISS

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसी: कारोबारी बेटे की ओर से कैफे की रिसेप्शनिस्ट युवती से जबरन KISS करने का मामला सामने आया है। मामले में कैफे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई, हालांकि चालान करके थाने से छोड़ दिया। घटना 12 नवंबर को नवाबाद थाना क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित DION लॉज एंड कैफे की है।

करोड़पति सर्राफा कारोबारी का बेटा दो लड़कियों के साथ कैफे पहुंचता है। जाते समय रिसेप्शनिस्ट के पास रुका और उससे बातचीत करने लगा, फिर हाथ मिलाकर फ्लाइंग किस किया और लिफ्ट के पास जाकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद वह दोबारा रिसेप्शनिस्ट की ओर मुड़ा और उससे बात करने लगा। इसके बाद वह उसके पास गया और जबरन गले लगाकर किस कर लिया।

इस दौरान रिसेप्शनिस्ट पीछे हटकर खुद को बचाने की कोशिश करती दिखी, लेकिन आरोपी नहीं माना। आरोपी के साथ आई दोनों लड़कियां यह सब देखकर हंसती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया। देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -