Punjab Govt AD
HomeHimachalप्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट जनहित और संतुलित विकास का दस्तावेज:देशराज गौतम

प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट जनहित और संतुलित विकास का दस्तावेज:देशराज गौतम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए इसे जनहित और संतुलित विकास का दस्तावेज करार दिया। मंगलवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद सरकार ने दूरदर्शिता दिखाते हुए ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, महिला, युवा और कर्मचारी की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। गौतम ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही किसानों और पशुपालकों के लिए राहतकारी कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए किए गए प्रावधानों को भी राहतभरा बताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को समझते हुए सकारात्मक पहल की है। गौतम ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया गया जोर प्रदेश के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा बजट की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश के विकास कार्यों में बार-बार बाधा डालने का प्रयास किया है और अब भी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। गौतम ने केंद्र की भारत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल को मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को बंद करना प्रदेश के हितों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी उनकी दोहरी नीति को उजागर करती है। गौतम ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव लाएगा और प्रदेश की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामरेड जगत राम शर्मा, तिलक राज सैनी, परवीन दुआ, विजय आंगरा, अशोक सैनी, हेमराज सैनी, दौलत राम, आशीष शर्मा, अशोक चौधरी, पवन कुमार, अभिषेक शर्मा, सुरेश शर्मा, पंकज शर्मा व निखिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -