- Advertisement -
HomeNationalशादी करवाने के लिए दलाल करना पड़ा भारी, सुहागरात पर दुल्हन देख...

शादी करवाने के लिए दलाल करना पड़ा भारी, सुहागरात पर दुल्हन देख दंग रह गया दूल्हा

सारंगपुरः जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां, बेटे की शादी के लिए परेशान एक पिता को शादी के लिए दलाला करना उस समया भारी पड़ गया, जब दलाल ने उन्हें लड़के के लिए युवती पसंद करवाकर, बाद में 3 बच्चों की मां से उसकी शादी करवा दी। इस दौरान दलाल ने पीड़ितों से 5.75 लाख रुपए भी ले लिए।

जानकारी मुताबिक, मध्य प्रदेश के सारंगपुर जिले में बुड़नपुर गांव निवासी कमल सिंह सौंधिया (22) की शादी के लिए उनके पिता ने दलाल कालू सिंह के जरिये सुसनेर में जोरावर सिंह की बेटी राधा को पसंद किया। दलाल कालू ने शादी कराने के लिए 11 लाख मांगे। सौदा 5.75 लाख रुपए में तय हुआ। रुपए लेकर दलाल ने 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिम्बोदा गांव में सामाजिक सम्मेलन में कमल की शादी करवा दी।

शादी के बाद कमल सिंह सौंधिया खुशी-शुशी दुल्हन को लेकर घर आ गया। दूल्हे की ओर से पुलिस को बताया गया कि शादी के बाद सुहागरात पर जब वह कमरे में गया तो दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। वह कह रही थी कि घर वालों और कमल को नींद की गोलियां खिलाकर जेवर और पैसे लेकर भाग जाएगी।

अपनी नई नवेली दुल्हन की बातें सुनी तो कमल के पैरों तले जमीन खिसक गई। शक होने पर वह उसके पास गया और उसका घूंघट उठाया। दुल्हन का चेहरा देखकर वह हैरान रह गया। यह वह लड़की नहीं थी, जिसे दिखाकर उसकी सगाई की गई थी। कमल ने बताया कि सलोनी से रिपोर्ट करने के बारे में कहा, तो उसने रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। कमल ने जब दुल्हन से पूछा तो पहले वह मुकर गई, बाद में पूरी बात बता दी। उसने बताया- ‘मैं राधा नहीं, बल्कि सलोनी हूं जिसके बाद उसने सारे षड्यंत्र बारे जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी।
गिरफ्तार आरोपी।

थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि मुख्य षड्यंत्रकारी दलाल कालू सिंह और बालू सिंह हैं। इन्होंने सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी से मिलकर पहले उनकी बेटी राधा को दिखाकर संबंध तय करवाया। फिर भोपाल निवासी शरीफ खान से शादी के लिए दुल्हन का इंतजाम करने के लिए कहा।

शरीफ ने खंडवा के किल्लोद बिल्लोद तहसील हरसूद हाल इटारसी निवासी जितेंद्र और जितेंद्र की पत्नी सलोनी गौंड से दुल्हन बनकर शादी करने की बात की और बाद में वहां से फरार होने का प्लॉन बनाया था। पुलिस ने सलोनी गौंड, सलोनी के पति जितेंद्र भोपाल निवासी शरीफ खान, दलाल कालू सिंह और बालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page