कानपुरः बिधनू थानाक्षेत्र के गांव में बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया। परिजन पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे है। मजदूर पिता के मुताबिक उनकी 11 वर्षीय बेटी 5वी की छात्रा है। वह बकरी चराने खेत गई। देर शाम तक वापिस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू कर दी। शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं और डेडबॉडी निर्वस्त्र हालत में मिली है। आशंका है कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई होगी, इसके बाद हत्या करके शव को दफना दिया गया।
पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर आरोपी पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव ले जाने पहुंची पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के बीच पुलिस शव लेकर निकलती दिखी, इस दौरान भागदौड़ में एक सिपाही गिर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बच्ची 5 बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके घर से आरोपी के घर की दूरी सिर्फ 200 मीटर है। वहीं युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए तो एक जगह खोदी हुई मिट्टी दिखी। मिट्टी में नमी देखकर शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है।
सभी ने उस जगह गड्ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश देखी। युवक ने बताया कि गड्ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कई अहम सबूत भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें गांव में लोगों से घटना के बारे में गहनता से जानकारी जुटा रही हैं। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रेप के आरोपों पर कहा कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
