पूर्व मंत्री राजीव सैजल ने किया शुभारंभ
पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा एवं बीजेपी प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर रहे विशेष उपस्थित
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते कस्बा दौलतपुर के राजकीय महाविद्यायल दौलतपुर के प्रांगण में सांसद खेल महाकुम्भ संस्करण 3 का शुभारम्भ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सेजल ने किया। इस कार्यक्रम में गग्रेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा एवं भाजपा प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया की सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से तीसरा खेल महाकुम्भ करवाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय युवाओं को खेलने का मौका मिलता है ताकि इनमें से प्रतिभावान खिलाडी आगे चलकर आपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।
