ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 14 दिसंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सतपाल सत्ती, विधायक ऊना व विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक ( कुटलैहड़ ) ने शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट, प्रधानाचार्य दीपक कौशल, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अशोक नंदा, राज वशिष्ट, महेंद्र वशिष्ट, रमेश वशिष्ट, नरेश वशिष्ट, अनुज वशिष्ट व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलन, मंत्र उच्चारण व गणेश वंदना के साथ हुई। जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया।

इस समारोह में स्कूल के लगभग 950 विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर नृत्य तक हर गतिविधि के लिए बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की है। बच्चों की इस तैयारी में न केवल उनके कौशल निखरे हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना भी विकसित हुई है। विद्यालय ने इस सत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 10वीं और 12वीं के परिणाम शत- प्रतिशत रहे,जिसमें कक्षा दसवीं के 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और कक्षा 12वीं के 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के पाँच बच्चों को शुद्ध गोल्ड मेडल तथा सात बच्चों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया।
गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले ईशान शर्मा का दाखिला एम.बी.बी.एस. आई.जी.एम.सी. शिमला, रित्विक सैनी का दाखिला एम.बी.बी.एस. जी.एम.सी. टांडा, अश्लेष साहनी का दाखिला एम.बी.बी.एस. जी.एम.सी. टांडा, स्निग्धा भारद्वाज का दाखिला एम.बी.बी.एस.आर.जी.एम.सी. हमीरपुर, अमृतांशु चड्ढा का दाखिला बी.टेक .आई. एस. इ.आर .भोपाल में हुआ।सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली हरमनजोत कौर का दाखिला बी.टेक.जे. एन .जी. ई .सी. सुंदरनगर, कौशिकी ठाकुर का दाखिला एम.बी.बी.एस. एम.एम.यू. सोलन, सुकृति का दाखिला एम.बी.बी.एस .ए.एम. सी. एच. कुरुक्षेत्र , उदय शर्मा का दाखिला बी. बी .ए. आई.आई.एम बैंगलोर, शिवांश का दाखिला बी.कॉम. ऑनर्स डी. यू. दिल्ली, आर्यमन जोशी का दाखिला बी.एस.सी.(एच. एम.) आई.एच.एम.पूसा और अश्मित नाग का दाखिला बी.एस.सी. (ऑनर्स) फिजिक्स, डी.यू. दिल्ली में हुआ। विद्यालय के 21 छात्रों ने खेल प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया और सम्मान अर्जित किया है। राष्ट्रीय स्तर पर आरव चौधरी , उज्ज्वल शर्मा ने एथलेटिक्स में और जिया ठाकुर ने शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य स्तर पर विद्यालय के विद्यार्थियों विभास कुमार और अथर्व शर्मा ने बैडमिंटन में अपने शानदार खेल कौशल और अनुशासन से सबका ध्यान आकर्षित किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बानी ठाकुर, मान्या शर्मा, वैष्णवी जसवाल, पलक, दिव्या, अराधना, रियांश धीमान और अंशुमन सैनी ने बास्केटबॉल में श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन का परिचय देकर सभी को प्रभावित किया। अश्मीत सिंह, प्रत्यूष आहूजा और अर्णव जसवाल ने टेबल टेनिस में दमदार खेल का प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा से विद्यालय का मान बढ़ाया। शिवम पटियाल, रिद्धि शर्मा, जयादित्य जसवाल, अंशिका शर्मा, शौर्यप्रीत ने एथलेटिक्स में अपनी गति, सहनशीलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। इन सभी खिलाड़ियों ने राज्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
मुख्य अतिथि सतपाल सत्ती ने कहा कि विद्यालय का सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण बच्चों को शिक्षा, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करता है। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम, देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियाँ और खेल-गतिविधियाँ उनकी मेहनत, प्रतिभा और शिक्षा-गुणवत्ता का प्रमाण हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यहाँ शिक्षा, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का संतुलित समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास को दिशा देता है। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा यह उल्लेखनीय कार्य समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण है।
समारोह का मुख्य आकर्षण रहा भव्य ‘सिंगिंग एवं डांस शो’, जिसमें विद्यालय के कक्षा चौथी से बारहवीं तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने डेढ़ महीने की लगातार मेहनत और अभ्यास के बाद विविधता से भरपूर गीतों का मनमोहक प्रदर्शन किया। सुबह की प्रार्थना, देशभक्ति गीतों से लेकर राम-भजन तक—हर प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। विदाई जैसे भावपूर्ण गीतों ने तो कई दर्शकों की आँखों में आँसू तक ला दिए। यह अद्भुत प्रस्तुति सचमुच कार्यक्रम की शान बनकर उभरी।
इस प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने स्वयं गाए गए गीतों एवं भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से ‘पहलगाम अटैक’ तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सशक्त और जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के मन में देशभक्ति, संवेदना और वीरता की भावना को जागृत कर दिया। सारा सभागार देशभक्ति के नारों से गूँज उठा और दर्शकों ने बच्चों के प्रदर्शन की खुलकर सराहना की।
विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, सबसे अधिक उपस्थिति, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। नन्हें-मुन्नों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें मुख्य प्रस्तुतियाँ फोक डांस धमाका, शेकी- शेकी, राधे कृष्णा सॉन्ग, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, दिल है हिंदुस्तानी, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा आदि रही।
जोश, उमंग और ऊर्जा से भरपूर भांगड़ा प्रस्तुति ने पूरे सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। ढोल की थाप और भांगड़ा के पारंपरिक मूवमेंट्स को बच्चों ने शानदार तालमेल के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत पारंपरिक पंजाबी गिद्दा ने अपनी लय,बोलियों और ऊर्जा से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया, जिससे सभागार में उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी। गुजरात की पारंपरिक गरबा – डांडिया प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्सव का रंग भर दिया।रंग- बिरंगी वेशभूषा,घूमते हुए डांडिया स्टेप्स और संगीत की सुमधुर धुनों ने ‘नवरात्रि’ जैसे माहौल का निर्माण किया। विद्यालय के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट ने सिंगिंग एंड डांस शो की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति हमारे देश की आत्मा को दर्शाती है और उसका गायन हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। समारोह के अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने मुख्यातिथि व दर्शकों का धन्यवाद किया।
शैक्षणिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
कक्षा पहली में प्रथम स्थान पर अस्वी कश्यप, अस्या कश्यप, अवनी शर्मा, दिव्यांश, जैस्मिन, नायरा जोशी, विधि चौधरी, अक्षिता ठाकुर, गीतांशी शर्मा, गुरसीरत कौर ,रियांश सहजपाल, शौरवी वशिष्ट, तनिप साहू ,शिवम राणा ,एकनूर कौर, अनन्या सैनी ,अराध्या शर्मा, जोबनदीप सिंह, नित्या धीमान ,रकुल ठाकुर ,रियांश धीमान रहें। द्वितीय स्थान पर हरगुन,अनायशा राणा,जसनूर कौर,मनसीरत कौर, पायल, रियांश ठाकुर ,अराध्या ,विवान राणा,शशांक प्रधान रहें। तृतीय स्थान पर सुधान जसवाल ,आदित्य, अमिषी वशिष्ट ,दिशिता ठाकुर , हरनीत कौर ,आरव भारद्वाज, अमाहिरा वशिष्ट ,विहान सोहल रहें।
कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान पर कृषा पुरी, अरुणेश शर्मा, कृषिका खन्ना, नेऋति शर्मा, परीक्षित जसवाल ,रूही रेहल, सूर्यांश राणा, हर्षित शर्मा, कनिष्क ठाकुर, रिहान परीक्षित रहें । द्वितीय स्थान पर अभिनव दत्त, अद्विक बाली ,अयान बाली, देवांश धीमान ,सुभ्रजीत सेठी, मनकीरत अटवाल, दुष्यंत नरयाल रहें। तृतीय स्थान पर आयुष वशिष्ट ,कनिष्का धीमान, रिद्धि ,कृषा स्वराली ,दिवांशी वशिष्ट, सात्विक धनजल, राजवीर कौर, युवराज त्यागी रहें।
कक्षा तीसरी में प्रथम स्थान पर अकीरादीप, काशवी भारद्वाज, रिद्विका कंवर, ईशान पटियाल, वेदिका, विदंत शर्मा रहें। द्वितीय स्थान पर समृद्धि शर्मा ,त्रिजल चब्बा, विराज कंवर, अर्षिता, मालती, सुब्रत भारद्वाज, विवान ठाकुर, सिमरन, आहाना कपिला रहें।तृतीय स्थान पर रियांश ठाकुर, प्रियल वर्मा, पुष्पी प्रभाकर,अमायरा, अनीश राणा रहें।
कक्षा चौथी में प्रथम स्थान पर मन्नत परमार,अवनी ठाकुर, देवांशी दिविशा पराशर, दिशिका रहें। द्वितीय स्थान पर नव्या कौशल, परिधि राणा, रूहानी कौशल,अरमान रहें। तृतीय स्थान पर दिव्यांश, आरवी शर्मा, सुमन, अमोलिक शर्मा रहें। कक्षा पाँचवी में प्रथम स्थान पर अनिरुद्ध कुमार, शिवांश वशिष्ट, सीरत कौर और सीरत रहें । द्वितीय स्थान पर नविका गुप्ता, वानिका कुमारी, ख्वाहिश राणा, विरांश राणा, जपजीत सिंह रहें। तृतीय स्थान पर समरप्रीत सिंह, सनमीत, अनघ कपिला, सानिया चौधरी, देवांश राणा रहें।
कक्षा छठी में प्रथम स्थान पर समर्थ्य, इशिका राणा, सक्षम राणा, विहान रहें। द्वितीय स्थान पर अधिराज सिंह, चाहत,अथर्व जोशी, अर्णव पटियाल रहें। तृतीय स्थान पर रणविजय सिंह कटवाल, समरेंद्र सिंह रायजादा, अंजिका राणा, दक्ष शर्मा, जसकीरत रहें। कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान पर मनमीत कौर, सुहाना अरोड़ा, सात्विक शर्मा रहें। द्वितीय स्थान पर अक्षमा , बानी ठाकुर, दिव्यांशिका शर्मा रहें। तृतीय स्थान पर गौरी शर्मा, दिव्या, नैतिक धीमान, श्रेया सैनी रहें।
कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान पर दिव्यांश कुमार, जैस्मिन धीमान, सुहाना पांडा, तमन्ना साहू, गुरलीन कौर, कनिष्का रहें। द्वितीय स्थान पर धृति शर्मा, धैर्य शर्मा, गुरुदत्त सिंह रहें। तृतीय स्थान पर दिव्यम शर्मा, नंदिनी पुरी, सहज छिब्बर, प्रागुण कौशल रहें। कक्षा नौवीं में प्रथम स्थान पर जाग्रत शर्मा, शीतल मान, रिया चौधरी रहें। द्वितीय स्थान पर आर्यन सहोर, सहजदीप सिंह, ईशान बाउंसरे रहें। तृतीय स्थान पर राधिका, राघव, आस्था शर्मा रहें।
कक्षा दसवीं में सृष्टि अरोड़ा 96%, अक्षिता राजपूत 95.6%, इश्मीत कौर 94%, सिमरिता कौर 94%, सानवीं सिंह 92%, कनव मिश्रा 91.4%, सार्थक शर्मा 90%, रमनदीप कौर 90%, गुरप्रीत सिंह 90%, गुंजन शर्मा 90%अंक प्राप्त किए। कक्षा 11वीं नॉन मेडिकल में विनायक राणा 97%, एनिमा वशिष्ठा 97%, राशि 96.4 %, प्रांजल 96.2%, वृंदा 95%, अनामिका पूरी 95%, सुशील मनोचा 94%, अंकिता 90%, अर्चित ऐरी 90% अंक प्राप्त किए।
कक्षा ग्यारहवीं मेडिकल में चंदन लठ 96% ,आयुषी रायजादा 95.2% ,रितिका 94.4%, आशीष 94%, आंचल शर्मा 93.4%, काव्या शर्मा 91.4%, अंशिका शर्मा 91%, रमांशी राणा 91% अंक प्राप्त किए। कक्षा ग्यारहवीं कॉमर्स में गहना छाबड़ा 97.6%, अन्विता शर्मा 96%,अनुष्का 96%, तनवीर कौर 94.8% ,पार्थ अरोड़ा 94%, रिया 92.4% ,अन्वीक्षा 90%, अंक प्राप्त किए। कक्षा बारहवीं (कॉमर्स स्ट्रीम) अलीशा पुरी 95% ,आलया 92% ,रूपाली 91% अंक प्राप्त किए। कक्षा बारहवीं साइंस में अमृतांशु चड्ढा 96.6%, स्निग्धा भारद्वाज 95.6, रमनीत कौर 93%, शब्द ठाकुर 92%, तश्विता सैनी 90%, इशिका राणा 90% अंक प्राप्त किए।