Punjab Govt AD
HomeNationalLift का दरवाजा खुलते ही हुआ हादसा, युवक की मौत

Lift का दरवाजा खुलते ही हुआ हादसा, युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुर्गः जिले के भिलाई में चौहान स्टेट की लिफ्ट के होल में गिरकर युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। 3rd फ्लोर में लिफ्ट का दरवाजा खुला था लेकिन लिफ्ट नीचे थी। राजा बांदे (40) यह देख नहीं पाया और सीधे लिफ्ट के अंदर घुसा और गिर गया। सूचना के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने आंख खोलकर देखा भी था, घटना के बाद करीब 1 घंटे तक वह जिंदा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि चौहान स्टेट के गार्ड ने बयान दिया है कि युवक चौहान स्टेट के किसी भी व्यवसायिक परिसर में काम नहीं करता है। वो अचानक ही सुबह ऊपर दिखा। इससे पहले कि वो उसे बाहर जाने के लिए बोलता वह लिफ्ट से गिर गया जिस समय यह घटना हुई लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी, इसलिए युवक सीधे लिफ्ट के ऊपर ही गिरा और उसके सिर कमर पैर पर काफी गंभीर चोटें आई थी।

SDRF की टीम ने देखा कि राजा बांदे ग्राउंड फ्लोर पर रुकी लिफ्ट में घायल पड़ा है तो उन्होंने अपने कुछ जवानों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा। इसके बाद उन्होंने लिफ्ट पर गिरे युवक को बड़े सावधानी पूर्वक निकाला और तुरंत मेडिकल टीम को सौंप कर इलाज के लिए भेजा गया।

पुलिस घटना की सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि व्यक्ति बिना देखें लिफ्ट में घुस कैसे गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद राजा के पिता सुपेला थाने पहुंचा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवक राजा बांदे भिलाई के सुभाष चौक, डुंडेरा उतई का रहने वाला था।

आपको बता दें कि चौहान स्टेट में 4 महीने में ये दूसरी घटना है। इसी लिफ्ट से गिरकर एक नारियल पानी बेचने वाले की भी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने प्रबंधन पर सवाल उठाए है कि लिफ्ट का दरवाजा आखिर कैसे खुला रह गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -