Punjab Govt
HomeNationalखड़े Truck में घुसी Thar, उड़े परखच्चे, 2 की मौत

खड़े Truck में घुसी Thar, उड़े परखच्चे, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहपुरः एक सड़क हादसे में महाकुंभ से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब श्रद्धालु प्रयागराज से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। घटना सुबह करीब 7:30 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र नऊवा बाग के पास की है। जब प्रयागराज की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की थार रोड के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में सवार 5 में से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कासगंज के अमापुर निवासी 22 वर्षीय अमन गुप्ता, मैनपुरी के आवास विकास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय राहुल यादव, 20 वर्षीय अनमोल गुप्ता, चिराग गुप्ता और 22 वर्षीय काव्य गुप्ता महाकुंभ नहाने के लिए दो दिन पूर्व प्रयागराज रवाना हुए थे। सुबह करीब 7:30 बजे कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर फतेहपुर के नऊवा बाग के समीप तेज रफ्तार थार, रोड साइड में खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -