मुंबईः दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरर टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। टेस्ला अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होगी। कंपनी ने हाल ही में इसके लिए डील फाइनल की है।
Tesla की भारत में Entry, इस शहर में जल्द खुलेगा पहला Showroomhttps://t.co/kKP9KSfJlY#Tesla #indiasgotlatent #teslashowroom #TwitteRx #KritiSanon #KhushiKapoor #RubinaDilaik pic.twitter.com/BIIgDnMPhV
— Encounter India (@Encounter_India) March 1, 2025
प्रॉपर्टी मार्केट के सोर्सेस के अनुसार, टेस्ला BKC में एक कॉमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर 4,000 स्क्वायर फीट की जगह ले रही है। यहां वह अपने कार मॉडल्स को शोकेस करेगी और बेचेगी। कंपनी इस जगह के लिए मंथली लीज रेंट करीब 900 रुपए प्रति वर्ग फीट या करीब 35 लाख रुपए देगी। लीज एग्रीमेंट पांच साल के लिए है।
खबर थी कि कंपनी दिल्ली और मुंबई में अपना स्टोर खोलेगी। उम्मीद की जा रही है कि टेस्ला दिल्ली के एयरोसिटी कॉम्प्लेक्स में दूसरा शोरूम खोलेगी। CEO इलॉन मस्क ने हाल ही में पीएम मोदी के अमेरिका दौरा में मुलाकात की थी। इसके बाद कंपनी ने भारत में 13 नौकरियों के लिए वैकेंसी निकाली गई।
