HomeBreaking Newsभयानक सड़क हादसा, महिला सहित एक ही परिवार के 3 लोगों की...

भयानक सड़क हादसा, महिला सहित एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भरमौरः हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। हिमाचल के भरमौर में एक भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। यह हादसा भरमौर-भरमाणी सड़क पर सावनपुर के पास आधी रात करीब 12:30 बजे हुआ।

जानकारी मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के भरमौर के संचूई गांव में भयानक सड़क हादसा हो गया। इसमें संचूई गांव के 2 भाइयों और महिला की मौत हो गई है, जिनकी पहचान विजय कुमार पुत्र धर्म सिंह, तृप्ता देवी पत्नी विजय कुमार और कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह के रूप में की गई है।

वहीं घायल नंदिनी देवी पुत्री विजय कुमार का इलाज सिविल अस्पताल भरमौर में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवकुमार पुत्र मान सिंह को मेडिकल कॉलेज चम्बा रैफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य करते हुए शवों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -