Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: कार और बस में भयानक टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे,...

Jalandhar News: कार और बस में भयानक टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens): जालंधर-अमृतसर रोड पर आज दोपहर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, करीबन 3 बजे फगवाड़ा से आ रही एक कार को अचानक पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।

कार चालक ने बताया कि वह फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही लिब्रा ट्रैवल्स की बस ने उसकी कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया। कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई।

इस दौरान कार को काफी नुकसान हुआ हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद बस चालक ने बताया कि कार चालक दो बसों के बीच में से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार पहले लिब्रा ट्रैवल्स की बस से टकराई।

इसके बाद बस का संतुलन बिगड़ गया। बस चालक ने तुरंत बस साइड करने की कोशिश की लेकिन तभी वह कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई जिससे यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा ले लिया है जो भी बनती जरुरी कार्रवाई होगी वह नियमों के अनुसार की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -