उत्तर प्रदेशः गाजियाबाद जिले में आग लगने की एक बड़ा घटना सामने आई है। सोमवार तड़के लोनी में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि इस आग के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर के लाल बाग कॉलोनी में टेंट की दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग की लपटों में घिरे परिवार के 4 से 5 सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई।
