Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPM Narendra Modi के विमान में आई तकनीकी खराबी

PM Narendra Modi के विमान में आई तकनीकी खराबी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देवघर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते उन्हें देवघर हवाई अड्डे पर ही कुछ देर रुकना पड़ा। विमान में खराबी की वजह से उनकी दिल्ली वापसी में कुछ देरी हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड-बिहार सीम से लगते जमुई के दौरे पर थे और उन्हें देवघर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली लौटना था। लेकिन, ऐन वक्त पर उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते उन्हें कुछ देर देवघर एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा।

इससे पहले पीएम मोदी ने आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वर्ष 2021 से बिरसा मुंडा की जयंती को ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण भी किया।

इससे पहले पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्श न केवल जनजातीय बल्कि देश के सभी समुदायों के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं। जहां एक ओर देवघर में पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया। एटीएस ने उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी। करीब आधे घंटे तक उनका हेलीकॉप्टर खड़ा रहा। कांग्रेस ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -