Tech News : अगर आप भी लैपटॉप खरीदने की रोच रहे हैं तों यह खबर आपके लिए है। जियों आपके लिए एक सस्ता लैपटॉप दमदार फीचर्स के साथ लाया है। साल 2023 में लॉन्च होने वाली JioBook की कीमत में भारी कटोती की गई है। इस लैपटॉप को कंपनी ने 16,499 रुपए की कीमत पर मार्किट में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे आप महज 12,890 रुपए में खरीद सकते हो। इसे आप सीधा Amazon.in या Reliance Digital से ऑर्डर कर सकते हो।
Jio के इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको MediaTek 8788 CPU मिलता है जो JioOS पर काम करता है ओर आप इसे 4G मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं या सीधा WiFi Network से भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये लैपटॉप 11.6 इंच स्क्रीन और 990 ग्राम वेट के साथ आता है। ये अभी सिर्फ एक सिंगल ब्लू कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। अगर स्टोरेज की बात करें तो लैपटॉप की स्टोरेज 64GB दी जाती है और RAM 4GB मिलने वाली है। Jio का कहना है कि लैपटॉप की एवरेज बैटरी लाइफ 8 घंटे की आती है।
इस लैप्टॉप को आप 12,890 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं। इसे Amazon पर 3.2 रेटिंग दी गई है। Netflix, Microsoft Teams और WhatsApp समेत आपको सभी ऐप्लीकेशन का एक्सेस भी इस पर मिलता है। आप इसे JioBook 11 को ऑफिस वर्क के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ये छात्रों के लिए भी अच्छा प्रोडक्ट साबित होता है। सबसे खास बात यह है कि ये Android 4G लैपटॉप है।
